neta ji subhash chandra bose
एक तरफ इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) में हो रहा है। दूसरी तरफ, वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा (Netaji Subhas Chandra Bose Statue) लगाई जानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह ऐलान किया। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, 'ऐसे वक्त में पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है, मैं यह बताते हुए बेहद खुश हूं कि ग्रेनाइट से बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। यह नेताजी के प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।'
दरअसल सरकार ने इंडिया गेट पर लगातार 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। जिस पर कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेइस बारे में ट्वीट करते हुए कहा है कि 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं...हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!'।
गौरतलब है कि अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 206 -
11/03/2024 315
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT